- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
शासकीय स्कुल 17 से खुलेंगे , अशासकीय शुरू हुए:स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी
उज्जैन। इस बार त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में शिक्षकों की ट्रेनिंग व ड्यूटी होने से सरकारी स्कूलों की घंटी 17 जून से बजेगी। हालांकि सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाओं में प्रवेश देने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं निजी स्कूलों में शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई है। स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 15 जून से प्रारंभ होना था। इसके लिए पहले से ही स्कूलों में तैयारी भी हो गई थी। नए सत्र में विद्यार्थियों के स्कूल प्रवेश के दौरान स्वागत कर कक्षाओं में पढ़ाई का दौर शुरू होता है। इधर पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के कारण दो दिन देरी से कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। कारण है कि चुनाव के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक चुनाव ट्रेनिंग व अन्य कार्य में लगे है। दो दिन बाद कक्षाओं का संचालन शुरू कर देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन 17 जून से शुरू होगा। चुनाव की ट्रेनिंग भी दो दिनों में पूरी हो जाएगी। विद्यार्थी परेशान ना हो इसके लिए 17 जून से कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों की उपस्थिति में पढ़ाई का दौर शुरू किया जाएगा।
सभी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है
जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण के दो साल बाद विद्यार्थियों को स्कूल तक लाने के लिए शिक्षा विभाग हर तरह के प्रयोग कर रहा है। स्कूलों में प्रवेश देने के लिए गांव में प्रवेश प्रारंभ होने के सूचना बोर्ड लगाए गए है। प्रयास है कि कोई भी बच्चा स्कूल में प्रवेश के लिए छूट नहीं पाए।
प्रायवेट स्कूलों में कक्षाओं का संचालन शुरू
जिले के सभी अशासकीय स्कूलों में बुधवार से शिक्षा सत्र की शुरूआत हो गई है। शहर के बड़े अशासकीय स्कूलों में सुबह से ही स्कूल जाने वाले बच्चों की आवाजाही दिखने लगी थी। वैसे कुछ स्कूलों में 14 जून से ही स्कूल शुरू होकर कक्षाएं लगाने लगी हैं।