- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
शिकायत पर पुलिस का छापा:एक हजार रुपए का आक्सीजन फ्लो मीटर 5600 में बेच रहे थे
कोतवाली मार्ग स्थित नीता मेडिकल स्टोर पर रविवार शाम को सीएसपी पल्लवी शुक्ला समेत साइबर सेल की टीम ने संयुक्त दबिश दी। यहां निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर दवा और उनसे संबंधित उपकरण बेचने की शिकायत पुलिस को मिली थी जिस पर कार्रवाई की गई।
नीता मेडिकल स्टोर पर दबिश देने पहुंची सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि एक ग्राहक द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर से आक्सीजन फ्लो मीटर खरीदा था जिसकी निर्धारित दर करीब हजार रुपए है लेकिन उसके छप्पन सौ रुपए मेडिकल दुकान संचालक ने वसूले। उक्त शिकायत के चलते मेडिकल संचालक के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है और ड्रग इंस्पेक्टर को इस बारे में जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए अवगत करा दिया गया है।