- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
शिक्षा का अधिकार कानून नर्सरी में तीन वर्ष और कक्षा पहली में 5 वर्ष आयु होना आवश्यक दस्तावेज सत्यापन 13 अगस्त तक होगा
प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत प्रायवेट स्कूल की प्रथम कक्षा में शिक्षा सत्र 2016-17 में नि:शुल्क प्रवेश के लिये आयु सीमा निर्धारित की गयी है। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिये बच्चे की न्यूनतम आयु 16 जून, 2016 की स्थिति में 3 वर्ष और कक्षा-1 में प्रवेश के लिये न्यूनतम आयु 5 वर्ष होना आवश्यक है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि 16 जून, 2016 की स्थिति में 7 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को कक्षा-1 में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
प्रदेश में ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों के दस्तावेज सत्यापन के लिये निर्धारित तिथि 9 अगस्त को बढ़ाते हुए 13 अगस्त, 2016 तय किया गया है।