- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की नींद देरी से खुली:स्कूलों में कक्षाएं लग गई, तब घोषित किया छुट्टी का आदेश, कई जगह टेस्ट तक हुए
शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश के बावजूद जिला शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की नींद देरी से खुली। स्कूलों में जब तक कक्षाएं लगना शुरू हो गई, तब विभाग की ओर से स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई। इस आदेश के कारण स्कूल प्रबंधनों के साथी विद्यार्थी और पालक परेशान होते रहे। वहीं कई स्कूलों में छुट्टी के आदेश के बावजूद विद्यार्थियों के टेस्ट चलते रहे।
शहर में शुक्रवार सुबह 4 बजे से ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे से ही पहले ही अधिकांश स्कूलों में विद्यार्थियों का प्रवेश हो जाता है। बस, मैजिक और ऑटो रिक्शा से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को 6 से 6.30 बजे के बीच स्कूल के लिए निकलना पड़ता है।
बारिश के बीच विद्यार्थी स्कूल पहुंच गए। वहीं सुबह 7.15 बजे जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा की ओर से विभागीय अधिकारियों को स्कूल में छुट्टी घोषित करने की सूचना दी गई। डीईओ ने कलेक्टर के आदेशानुसार अत्यधिक बारिश के कारण स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया।
कई स्कूल प्रबंधनों तक यह सूचना सुबह 8.30 बजे तक मिली। ऐसी स्थिति में स्कूल प्रबंधनों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी रही। छुट्टी की सूचना मिलने पर कई पालक दोबारा स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने छुट्टी से इनकार कर दिया।
देवास रोड स्थित कुछ स्कूलों में टेस्ट तक चलते रहे। अभिभावकों की ओर से इसे लेकर अधिकारियों को मोबाइल कॉल कर शिकायत भी की गई लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने किसी स्कूल में निरीक्षण तक नहीं किया। कई स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं लगी।
नोटिस जारी करेंगे
इस संबंध में जब डीईओ शर्मा से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि सुबह ही तेज बारिश शुरू हुई थी, इसलिए सुबह 7 बजे ही छुट्टी घोषित करने का निर्णय लिया गया। सभी स्कूलों को छुट्टी घोषित किए जाने की सूचना भेजी गई थी। कुछ स्कूलों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उनकी जानकारी लेने के बाद नोटिस जारी करने सहित उचित कार्रवाई की जाएगी।