- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
शिक्षिका को दिया प्यार का झांसा ATM से 50 हजार रुपए निकाले
उज्जैन। प्रायवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को प्यार के झांसे में फांसाकर एक युवक ने एटीएम छीना व 50 हजार रुपये निकाल लिये। इसके अलावा युवक ने शिक्षिका का बुरी नीयत से हाथ पकड़ा व फोटो खींचकर ब्लेकमेलिंग की धमकी भी दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सेठी नगर में रहने वाले 25 वर्षीय युवती प्रायवेट स्कूल में शिक्षिका है उसे राहुल मेवाड़ा पिता हेमराज मेवाड़ा निवासी हर्नियाखुर्द जिला शाजापुर ने प्यार के झांसे में फंसाया व एटीएम छीन लिया।
राहुल ने एटीएम से 50 हजार रुपये भी निकाल लिये। तृप्ती ने इसका विरोध किया तो राहुल ने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर जान से मारने की धौंस दी साथ ही फोटो खींचकर ब्लेकमेलिंग करने की धमकी भी दी। राहुल मेवाड़ा की शिकायत शिक्षिका ने महिला थाने में दर्ज करवाई।