- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
शिप्रा नदी का जल स्तर बढ़ा, मंदिरो तक पहुंचा पानी:श्रद्धालुओं को रामघाट पर स्नान करने से रोका, तैराक दल को लगाया गया
मंगलवार दोपहर से उज्जैन शहर और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सुबह नदी का पानी रामघाट पर पर पहुंच गया। इससे घाट पर स्थित कई मंदिरों में पानी घुसने लगा। छोटी रपट के ऊपर पानी बहने लगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेड कर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है।
उज्जैन और इंदौर जिले के कई इलाकों में 15 घंटे से तेज और कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव देखने को मिला। सुबह से ही शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ चुका है और शिप्रा नदी उफान पर है। शिप्रा नदी के रामघाट पर नदी का पानी पहुंच गया। हालत ये है कि कई मंदिरों तक पानी पहुंचने लगा है।

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए होमगार्ड के सैनिक सहित मां शिप्रा तैराक दल के सदस्यों को भी लगा दिया है। छोटी रपट के ऊपर से शिप्रा नदी का पानी बह रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज फिर तेज बारिश होने की संभावना।