- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
शिप्रा में कार्तिक का स्नान, रामघाट पर सिंहस्थ सा नजारा
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रामघाट पर सिंहस्थ सा नजारा दिखाई दिया। लाखों की संख्या में स्नान एवं दीपदान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां शिप्रा में दीपदान किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
शिप्रा तट स्थित रामघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। नजारा सिंहस्थ की स्मृतियों को ताजा कर रहा था। महिलाओं ने शिप्रा में स्नान कर दीप छोड़े और समृद्धि की कामना की। वहीं कई श्रद्धालुओं ने घाट पर बैठकर ही पितरों के निमित्त तर्पण किया। इस दौरान घाट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में बच्चे भी पानी में उतरते रहे। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तो जरा सी चूक दुर्घटना का कारण बन सकती है। रामघाट पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी।