- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
शिप्रा में लगातार 5वें दिन भी बाढ़, फिर खोलना पड़ा गंभीर डेम का गेट
उज्जैन। गंभीर डेम अपनी क्षमता से भरने के बाद उसका एक गेट खोलना पड़ा था जो लगातार 34 घंटों तक खुला रहा। बाद में पानी की आवक बंद होने के बाद गेट बंद कर दिया गया लेकिन रात 10 बजे गंभीर डेम का एक गेट फिर खोला गया जो सुबह तक एक मीटर खुला था।
पीएचई ग्रामीण अफसरों ने बताया कि रात 8.30 बजे यशवंत सागर का एक गेट 5 फीट तक खोला गया था इस कारण गंभीर डेम में पानी की आवक तेजी से बढ़ी और रात 10 बजे गंभीर का एक गेट खोलना पड़ा।
वर्तमान में गंभीर के लेवल को 482.30 मीटर तक मेंटेन किया गया है। दोपहर तक गंभीर डेम का एक गेट 50 से.मी. तक खुला था।
इधर इंदौर व देवास में हुई बारिश के बाद शिप्रा नदी के पानी का लेवल तेजी से बढ़ रहा है। सुबह शिप्रा नदी के सभी घाट पानी में डूबे थे और पानी छोटे पुल से 5 फीट ऊपर बह रहा था।