- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
शिप्रा में संझा विसर्जन:महाकाल की पालकी में बैठकर संझा विसर्जन के लिए में निकलीं मां पार्वती
श्राद्ध पक्ष के 11वें दिन से 16वें दिन तक महाकाल मंदिर में मनाया जाने वाला उमा सांझी महोत्सव का समापन बुधवार को होने के बाद गुरुवार को संझा का विसर्जन किया गया। इस दौरान मां पार्वती की शाही सवारी पूरे ठाठ बाट से निकाली गई। उमा महेश की सवारी भगवान महाकाल की पालकी में ही निकाली गई। महाकाल मंदिर से शुरू होकर शिप्रा नदी पर पहुंचने के बाद संझा का विसर्जन कर सवारी वापस महाकाल मंदिर लौटी।
पालकी जैसे ही महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा श्री उमा माता को सलामी देने के बाद पालकी ने नगर भ्रमण की ओर प्रस्थान किया। पालकी में विराजित भगवान श्री उमा माता के दर्शन सवारी मार्ग के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने किए।
पालकी में श्री उमा माता की चांदी की प्रतिमा व डोल रथ पर बने गरूड़ पर माताजी (पीतल की प्रतिमा) तथा भगवान श्री महेश विराजित होकर निकले। सवारी के साथ घुड़सवार, पुलिस बल तथा मंदिर के पुजारी-पुरोहित एवं श्रद्धालु भी शामिल थे। सवारी श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर बडा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि मंदिर के समीप से नृसिंह घाट रोड पर सिद्धआश्रम के सामने से शिप्रातट रामघाट पहुंची। रामघाट पर पूजन व संझा विसर्जन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि मंदिर के सामने पहुँची। श्री हरसिद्धि मंदिर पर मंदिर के पुजारियों द्वारा माता उमा का पूजन-अर्चन किया गया। उसके पश्यात सवारी बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होती हुई श्री महाकालेश्वर मंदिर वापस आयी। सवारी के पूर्व सभा मण्डप में मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड, सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंगी सहित अन्य ने उमा माता की पालकी को नगर भ्रमण की ओर रवाना किया।