- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
शिप्रा मैया संकट में:वो नंबर-1 इंदौर है जो नाले को फिर नदी बनाने की ओर है और एक हम हैं…जहां गंदगी से खुद मोक्ष मांग रही शिप्रा
मोक्षदायिनी शिप्रा, पौराणिक काल से यह पूजनीय और आस्था का प्रवाह रही है। इसकी हालत हम ही नाले में तब्दिल करने से बाज नहीं आ रहे। दूसरी तरफ इंदौर है जहां गंदे नाले को नदी जैसा स्वच्छ बनाया जा रहा है। इंदौर में शिप्रा जैसी नदी नहीं है इसलिए वहां से रहवासी शहर के सीवरेज को बहाने वाले नाले को नदी में बदलने में जुटे हैं। कई जगह इसमें सफलता भी मिली है।
यह शर्म की बात है कि हमारे पूर्वजों ने जिस पवित्र और स्वच्छ शिप्रा को हमें सौंपा था, हम उसमें रोज कचरा डाल कर नाले में बदलने में लगे हैं। नगर निगम ने शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली शिप्रा को साफ रखने के लिए अमला तैनात किया है। घाटों पर विसर्जन कुंड और डस्टबिन आदि की व्यवस्था की है। बावजूद श्रद्धालु पूजन सामग्री, फूल आदि नदी में विसर्जित कर इसे गंदा कर रहे हैं। निगम ने शिप्रा के पानी को स्वच्छ करने के लिए फव्वारे भी लगाए हैं। यदि शिप्रा में कचरा डालने का सिलसिला नहीं रुका तो वह दिन दूर नहीं जब यह पवित्र नदी भी नाले में बदल जाएगी। जरूरत यह है कि शिप्रा को साफ रखने में हम निगम के मददगार बनें।