- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
शिप्रा शुद्धीकरण का प्लान बताया, तब जाकर संत ने अन्न ग्रहण किया, पादुका पहनी
उज्जैन। शिप्रा शुद्धीकरण को लेकर बीते 14 माह से अनशन कर रहे महामंडलेश्वर महंत ज्ञानदासजी महाराज ने शुक्रवार को अन्न ग्रहण कर चरण पादुका स्वीकार ली है। संतश्री ने कहा कि सांसद अनिल फिरोजिया ने उन्हें पत्र लिखकर शिप्रा को शुद्ध व प्रवाहमान बनाने के लिए नमामि गंगे योजना में इस प्रोजेक्ट को शामिल कराने की जानकारी दी। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए शिप्रा शुद्धीकरण का प्लान बताया। मोक्षदायिनी शिप्रा को सदानीरा व प्रवाहमान बनाने की योजना को देखकर महंत ने अनशन समाप्त कर दिया है।
14 माह पहले अन्न त्याग दिया था
निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर महंत ज्ञानदासजी महाराज ने 14 माह पहले पांच नवंबर को शिप्रा शुद्धीकरणकी मांग उठाते हुए अन्न त्याग दिया था। साथ ही चरण पादुका भी छोड़ दी थी। शुक्रवार को महाराजश्री के संन्यास दीक्षा के 24 वर्ष पूर्ण होने पर सदावल रोड स्थित आश्रम पर दीक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व निगम सभापति सोनू गेहलोत आश्रम पहुंचे तथा महाराजश्री से अनशन समाप्त कर अन्न ग्रहण करने का अनुरोध किया।