- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में क्षिप्रा तट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए
विक्रमोत्सव 2024 के अंतर्गत शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम में क्षिप्रा तट के रामघाट, नरसिंह घाट, दत्त अखाड़ा और गुरुद्वारा घाट पर 5 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। भगवान शिव को दीप अर्पित कर हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में दीपों के माध्यम से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई, जिसके जरिए मतदाता जागरुकता का संदेश दिया गया। शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के माध्यम दीप प्रज्वलित कर उज्जैन नगरवासियों ने सामूहिक सहभागिता का बेहतर उदाहरण पेश किया। विक्रमोत्सव समापन समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोहा, शंकर संकट हरना, मेरे घर राम आए हैं, बहुत आई गई यादें इत्यादि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। गायक जुबिन नौटियाल का स्वागत उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा पुष्प स्वागत किया गया।