- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
शून्य की ओर बढ़ता UJJAIN
77 दिन बाद 0 पर आया शहर
उज्जैन।77 दिन बाद कोविड की तीसरी लहर में उज्जैन शहर शून्य पर आ खडा हुआ हैं। हालांकि जिले की तीन-अलग-अलग तहसील में 3 केवल पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस पर विशेषज्ञों का कहना हैं कि जल्द ही संक्रमण कम होते ही उज्जैन जिले का आंकड़ा शून्य पर पहुंच जाएगा।
तीसरी लहर में 77 दिन बाद संक्रमण का खतरा शून्य की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले की 3 बडऩगर, तराना और खाचरौद में एक-एक पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। उज्जैन शहर और ग्रामीण क्षेत्र सहित महिदपुर,नागदा, घट्टिया में मरीजों का आंकड़ा शून्य पर रहा है।
जिले में संक्रमण दर घटकर 0.17 प्रतिशत ही रह गई है। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी व बुखार के चलते जिले में 1708 मरीजों ने कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें से केवल तीन में ही संक्रमण पाया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में केवल 3 मरीज ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बडऩगर में 1, तराना में 1 और खाचरौद में एक पॉजिटिव मिला।
19 गंभीर मरीजों को ही हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा
तीसरी लहर के अभी तक के 77 दिनों में केवल 19 मरीजों को ही हॉस्पिटल में भर्ती रखना पड़ा, जिनमें से पांच मरीजों की मौत हुई। मरने वाले मरीज 50 प्लस और दूसरी बीमारियों से ग्रसित थे, इस वजह से उन पर संक्रमण का ज्यादा असर हुआ। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में अधिकांश मरीजों ने घर पर ही कोरोना को हराया। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी।