- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
शौक में बच्चे गैरेज से उठा ले गए कार, आरक्षक ने रोका तो आनंद नगर में मकान से टकरा दी
उज्जैन:सुबह दो बच्चों ने देवास रोड स्थित गैरेज के बाहर खड़ी कार को डुप्लीकेट चाबी से लॉक खोलकर और कार स्टार्ट कर नागझिरी तरफ जाने लगे। उन्हें नानाखेड़ा थाने के आरक्षक ने देखा तो रोकने का प्रयास किया। घबराये दोनों बच्चों ने अपनी कार आनंद नगर की ओर दौड़ा दी और तेज रफ्तार कार आनंद नगर मेन रोड़ पर स्थित मकान से जा टकराई। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मकान के आगे बना टीनशेड और बोर्ड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। नानाखेड़ा पुलिस ने दोनों बच्चों को पकड़कर उनके परिजनों को थाने बुलाया।
संतोष बैंडवाल निवासी आनंद नगर मेन रोड ने बताया कि सुबह करीब 6.15 पर वह घर में अपना काम कर रहे थे उसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। घर के बाहर आकर देखा तो कार क्रमांक एमपी 09 एचडी 9147 उनके मकान से टकराई थी। टक्कर के कारण आगे बना टीनशेड, बोर्ड टूट चुके थे। कार से दो बच्चे बाहर निकले। दोनों को पकड़ा और नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के आने से पहले बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दोनों महानंदा नगर में रहते हैं, दोनों दोस्त हैं और मरमट व उपाध्याय परिवार से है। उन्होंने कार देवास रोड लंगर पेट्रोल पंप के पास स्थित गैरेज से उठाई थी। पुलिस ने दोनों बच्चों को पकड़ा और थाने लाकर उनके परिजनों को सूचना दी। बताया जाता है दोनों बच्चों की उम्र 14-15 वर्ष है और वह प्रायवेट स्कूल में पढ़ते हैं। सूचना मिलने पर परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से चर्चा की। कार की आगे की नंबर प्लेट पर मीणा एण्ड मीणा यातायात एजेंसी लिखा है। कार मालिक लक्ष्मण मीणा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार गैरेज पर खड़ी की थी जिसकी सूचना थाने से मिली है।
…तो हो जाता बड़ा हादसा
संतोष बैंडवाल ने बताया उनके घर के बाहर सरकारी नल है जहां से रोज आसपास के लोग सुबह के समय पानी भरते हैं। सुबह 6.15 पर घटना हुई यदि जलप्रदाय के समय दुर्घटना होती तो बड़ा हादसा हो जाता।