- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
शौर्य यात्रा पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, 10 घायल
उज्जैन | शहर में शौर्य यात्रा निकालने के दौरान बुधवार शाम ५.३० बजे दो पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जुलूस एक क्षेत्र विशेष में ले जाया जा रहा था। जुलूस को उस क्षेत्र में ले जाने के प्रयास में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस से लोगों की नोंकझोंक भी हुई। जब जुलूस में शामिल लोगों को पुलिस ने रोका तो विवाद शुरू हो गया।
ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे अफरा-तफरी का आलम निर्मित हो गया। विवाद तोपखाना क्षेत्र में हुआ। विवाद देख क्षेत्र की दुकानें भी बंद हो गईं।
इस दौरान पूरे समय कलेक्टर संकेत भोंडवे और एसपी सचिन अतुलकर मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर भोंडवे ने कहा शहर अमन पसंद है। कुछ लोगों ने न्यूसेंस फैलाने की कोशिश की थी जिसे वहीं के लोगों ने नाकाम कर दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी को भी शहर की फिजां बिगाडऩे नहीं दिया जाएगा।