- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्मशान घाटों पर लग रही लाइन, एंबुलेंस 4 से 6 घंटे वेटिंग पर
उज्जैन। कोरोना की वजह से लोगों की मौत लगातार हो रही है। हालात यह हो गए हैं कि श्मशान घाट पर लाइन लगने लगी हैं। वहीं एबुंलेंस के लिए चार से छह घंटे की वेटिंग हो रही है। कल रात में करीब 15 लोगों की मौत होने के बाद फायर बिग्रेड से एंबुलेंस के लिए चार से छह घंटे की वेटिंग चल रही है। आज सुबह पौने आठ बजे शव उठाने के लिए एंबुलेस नहीं थी। कर्मचारी ने साढ़े 11 बजे बाद वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उसका कहना है कि रात में ही 15 लोगों ने परिजनों की मौत पर शव वाहन को बुक करवा लिया था। इसलिए अब साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बाद ही शव वाहन की बुकिंग होगी। लेकिन शव वाहन को आने में समय लग सकता है।
गुजरात से आएगा कर्मचारी तब ठीक होगा विद्युत शवदाह गृह- चक्रतीर्थ पर विद्युत शवदाह गृह खराब होने से पिछले 20 से ज्यादा दिनों से यहां अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि गुजरात से शवदाह के लिए मशीन आई थी। अब खराब होने पर वहीं से कर्मचारी को बुलाया गया है। परन्तु वह कोरोना की वजह से नहीं आ पा रहा है। अभी तक उसे गुजरात प्रशासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई है।