- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
श्रद्धालुओं से रुपए मांगने वाले सुरक्षाकर्मी निलंबित
उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर में कानपुर से परिवार के साथ दर्शन करने आये श्रद्धालु से यहां सुरक्षाकर्मी द्वारा रुपये मांगने के पूरे मामले को अक्षर विश्व द्वारा कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया। इस पर महाकाल मंदिर समिति प्रशासक अवधेश शर्मा ने संज्ञान लेने के बाद मंदिर के सीसीटीवी फुटेज चैक कराये गये और मंदिर की सुरक्षा प्रभारी रूबी यादव ने सुरक्षा गार्ड्स विक्की बाथम व माखन सिंह को निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकाल मंदिर में ड्यूटी करने वाले कुछ कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते और उन्हें बातों में उलझाकर रुपयों की मांग करते हैं।