- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
श्रवण माह में चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था:महाकाल लोक में 10 बड़ी स्क्रीन लगेगी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण भादौ माह में निकलने वाले सवारी इस दौरान दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों के सुगम दर्शन और व्यवस्था को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो की बैठक रखी गई। जिसमे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया गया कि इस बार अधिक मास होने के कारण भगवान महाकालेश्वर की 10 सवारियाँ निकाली जायेंगी। आगामी 10 जुलाई को श्रावण मास की प्रथम सवारी निकलेगी। 21 अगस्त सोमवार को नागपंचमी पर्व भी रहेगा तथा सवारी भी निकाली जायेगी और 11 सितम्बर को शाही सवारी निकाली जायेगी। बैठक में जानकारी दी गई कि श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकालेश्वर की भस्मार्ती 4 जुलाई 2023 से 11 सितम्बर 2023 तक प्रात: कालीन पट खुलने का समय प्रात: 3 बजे होगा तथा प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे होगा। भस्मार्ती के दौरान कार्तिकेय मण्डपम् की अंतिम 3 पंक्तियों से श्रद्धालुओं के लिये चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था की जायेगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को दर्शन हो सके। बैठक में एडीएम अनुकुल जैन, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
वीआईपी यहाँ से करेंगे प्रवेश –
बैठक में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने निर्देश दिये कि श्रावण-भादौ मास में सोमवार को वीआईपी का प्रवेश बेगमबाग से रखा जाये और मंदिर में प्रवेश गेट क्रमांक 1 से कराया जाये। बैठक में सवारी के मार्ग और शाही सवारी के मार्ग पर की जाने वाली व्यस्थाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि नागपंचमी पर्व पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगंतुक श्रद्धालुओं के त्वरित उपचार की सुविधा कराने हेतु जैसी व्यवस्था विगत महाशिवरात्रि पर्व पर की गई थी वैसी ही व्यवस्था की जाये। जूता स्टैण्ड जहाँ भी बनाये उसे स्थायी तौर पर बनाया जाये। पूरे महाकाल लोक में 10 बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।