- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
श्रावण के प्रत्येक सोमवार भक्तों को मिलेगा फलाहारी प्रसाद:महाकाल मंदिर समिति के निशुल्क अन्नक्षेत्र में रहेगी व्यवस्था
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंदिर समिति द्वारा बाहर से आने वाले भक्तों के लिए निशुल्क अन्नक्षेत्र संचालित होता है। यहां पर श्रावण महिना शुरू होने के बाद प्रति सोमवार को भक्तों के लिए फलाहारी की व्यवस्था रहेगी। मंदिर समिति और दानदाता के सहयोग से इस बार श्रावण के 10 सोमवार को यह व्यवस्था की जाएगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध शाकाहारी सादा भोजन उपलब्ध कराने के लिए सेवा चलाई जाती है। मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मौसम के अनुसार मीनू भी बदला जाता है। गरमी में श्रद्धालुओं को सादे भोजन में दाल-चावल, सादी रोटी और सब्जी परोसी जाती है। इसी तरह ठंड और बारिश के मौसम में भी मीनू में बदलाव आता है। वहीं शिव पर्व पर श्रावण सोमवार, महाशिवरात्रि पर फलाहारी परोसी जाती है। जिसमें साबूदाने की खिचड़ी, आलू की सब्जी व राजगिरा के आटे की पूड़ी, फलाहारी हलवा शामिल रहते है। इस बार भी मंदिर समिति और दानदाता के सहयोग से श्रावण महिने के 10 सोमवार को निशुल्क अन्नक्षेत्र में फलाहारी प्रसाद भक्तों को मिलेगा। इस बार श्रावण महिने की शुरूआत 4 जुलाई से हो रही है। अधिकमास होने के कारण श्रावण महिना दो महिने का रहेगा।
प्रतिदिन 1200 श्रद्धालुओं को भोजन की व्यवस्था-
श्री महाकालेश्वर मंदिर के निशुल्क अन्नक्षेत्र में प्रतिदिन औसत 1200 श्रद्धालुओं का रोज भोजन बनता है। पर्व-त्योहारों पर संख्या 1500 से 2000 तक भी पहुंच जाती है। अन्नक्षेत्र में भोजन के लिए श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में स्थित काउंटरों से पास जारी किए जाते हैं। श्रद्धालु पास लेकर बड़ा गणेश मंदिर के पास अन्नक्षेत्र में जाकर भोजन प्रसादी ग्रहण करते है।