- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
इंदौर के 56 की तरह उज्जैन में 36 दुकान बनेगी:मॉल की तरह डवलेप होगा,सुन्दर सुगम और घूमने लायक बनाया जाएगा
प्रदेश में इंदौर की फेमस 56 दुकान की तर्ज पर उज्जैन में 36 दुकान बनने जा रही है। इसे 56 दुकान की तरह ही डवलेप किया जाएगा। यहाँ लोग खाने पीने के साथ साथ घूमने का भी मजा ले सकेंगे। आगामी दो तीन दिन में इसके लिए टेंडर जारी हो जाएंगे।
उज्जैन के रहवासीयों को जल्द ही खाने पीने के लिए नानाखेड़ा क्षेत्र में 36 दुकान एक साथ मिलेगी। उज्जैन विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करेगा, नानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पीछे खाली पड़ी जगह पर इंदौर की 56 दुकान की तरह सुगम आकर्षक और घूमने लायक बनाया जाएगा। विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल ने बताया कि इंदौर में 56 दुकान का निर्माण नगर निगम ने करवाया था।आज कई लोग इसे देखने जाता है। इसी की तर्ज पर उज्जैन में 36 दुकानों का निर्माण होगा जिसमें खाने पीने के शौकीन अलग अलग तरह के जायका का मजा लेने आएंगे।

मॉल की तरह डवलेप होगा एरिया-
उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीओ संदीप सोनी ने बताया कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है अंदर नो विकल झोन रहेगा। जिससे यहाँ आने वाले लोग घूमने फिरने के साथ पैदल चलना और खाने पिने का लुफ्त उठा सकेंगे। लोगो को बैठने के लिए सुविधा मिलेगी साथ ही इसे बेहद आकर्षक बनाया जायेगा।

21 हजार का इनाम मिलेगा –
फिलहाल प्रोजेक्ट के जल्द ही टेंडर होने वाले है। इंदौर में जिस तरह 56 दुकान के नाम से स्थान फेमस हो चूका है उसी तरह प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल भी चाहते है इसका उज्जैन की 36 दुकानों का कोई यूनिक नाम हो। इसके लिए जल्द ही प्राधिकरण की और आम लोगो ने नाम के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। जो सबसे अच्छा नाम बताएगा उसे प्राधिकरण की और से 21 हजार रुपए का इनाम भी मिलेगा।
