- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
संतरे की बंपर पैदावार, किसानों के लिए बनी मुसीबत
उज्जैन। फल मंडी में संतरे की बहार आई हंै। आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन क्विंटलों में संतरा बिकने पहुंच रहा है लेकिन भाव नहीं मिलने से किसान औने-पौने दामों में संतरा बेचकर जा रहे हैं। किसानों का कहना है इस बार संतरे की आवक अच्छी है लेकिन बाजार में उठाव नहीं होने से हमें २ एवं ३ रुपये और अच्छा संतरा हो, तो व्यापारी को ५ रुपये किलो में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। आमतौर पर २५ से ३० रुपये किलो बिकने वाले संतरे के दाम किसानों को बमुश्किल ५ रुपए किलो भी नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि बड़े शहरों में यही संतरा ७० से १०० प्रतिकिलो के भाव बिकता है। किसानों के बगीचे व्यापारी नहीं खरीद रहे हैं और संतरा पूरी तरह से पक चुका है। अगर एक सप्ताह में संतरा नहीं बिका, तो पूरी फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो जाएगी
गुरुवार सुबह चिमनगंज स्थित फल मंडी पहुंचे सारंगपुर के किसान रघुनाथ ने बताया आज ट्रैक्स भरकर संतरा लाया हूं लेकिन लागत भी नहीं निकल रही। गाड़ी का किराया और मजदूरों की मजदूरी भी नहीं दे पा रहा हूं।
वहीं व्यापारी कम भाव का बताकर माल खरीद लेते हैं और बाजार में २० रुपये से ४० रुपये किलो तक वही संतरा बेच देते हैं। वहीं फतेहपुर मेंढकी के बद्रीलाल ने भाव काफी कम मिल रहे हैं। लागत भी नहीं निकल पा रही है।
लगातार तीन सालों से नुकसान: यह लगातार तीसरा साल है जिसमें संतरे की खेती करने वाले किसान भारी नुकसान उठा रहे हैं। साल २०१५ में किसानों को संतरा सड़क पर फेंकना पड़ा था, तब भाव ५० पैसे किलो भी नहीं मिल पाया था। २०१६ में ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो गई थी और इस साल वापस भाव जमीन पर है। ३० साल पहले इलाके में संतरे की खेती की शुरुआत हुई जिसका पौधा नागपुर, महाराष्ट्र से लाया गया था। इस क्षेत्र की मिट्टी और पर्यावरण संतरा खेती के लिए उपयुक्त है जिसकी वजह से इसका उत्पादन इतना अधिक होता है।