- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
संत मौनी बाबा का इलाज के दौरान पुणे में निधन, एक माह से थे बीमार
उज्जैन | उज्जैन के तपस्वी व ख्यात संत मौनी बाबा को शनिवार सुबह पुणे में इलाज के दौरान निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से मौनी बाबा बीमार चल रहे थे और पुणे में बीते एक माह से उनका इलाज चल रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक मौनी बाबा के पार्थिव शरीर को शाम तक विमान से उज्जैन लाया जाएगा और रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि उज्जैन में ही मंगलनाथ रोड पर मौनी बाबा का आश्रम है, जहां से बाबा को अंतिम विदाई दी जाएगी। अमर सिंह , दिग्विजय सिंह , अर्जुन सिंह , उमा भारती सहित कई नामी हस्तियां मौनी बाबा के अनुयायी हैं।
मौनी बाबा ने उज्जैन में सात दशक पहले गंगाघाट के किराने एक पेड़ के नीचे अपना डेरा जमाया था। करीब 110 वर्षीय मौनी बाबा भक्तों को वर्ष में सिर्फ दो बार गुरु पूर्णिमा तथा 14 दिसंबर को उनके जन्म दिन पर ही आश्रम में दर्शन होते थे। बाबा अधिकांश समय एकांत में बिताते थे।