- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
संदिग्ध स्थिति में छत से गिरने पर युवक की मौत
उज्जैन। संदिग्ध स्थिति में घर की छत से गिरने पर युवक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। महाकाल पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा निवासी जानकीलाल पिता गणपत लाल माली बिजली का काम करता है।
शुक्रवार को शाम वह घर आया और तीसरी मंजिल की छत पर चला गया था। कुछ देर बाद वह अचानक छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जानकीलाल छत पर बिजली का काम कर रहा था और करंट लगने से नीचे गिर गया। वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि जानकीलाल शराब पीने का आदी था और नशे में गिर गया है। पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही हैं।