- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
संवरने लगा सवारी मार्ग, 22 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा
उज्जैन। प्रतिवर्षानुसार भगवान महाकाल सावन माह में नगर भ्रमण पर अगले सोमवार निकलेंगे। इसके लिये प्राासन द्वारा सवारी मार्ग पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भगवान महाकालेश्वर की पहली सवारी अगले सोमवार को निकलेगी। महाकालेश्वर मंदिर से सवारी प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, रामानुजकोट होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां भगवान का पूजन और आरती के पश्चात सवारी पुन: रामानुजकोट होते हुए कार्तिक चौक, ढाबारोड़, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दर्शन के लिये हजारों श्रद्धालु सवारी मार्ग पर एकत्रित होते हैं, इसी के मद्देनजर शासन द्वारा सवारी मार्ग के जीर्ण-शीर्ण भवनों को हटाने का काम पहले से शुरू कर दिया गया था और अब जबकि मात्र 7 दिन सवारी के शेष रह गये हैं ऐसे में नगर निगम की टीम द्वारा सवारी मार्ग के गड्ढों को भरने, नालियों पर जालियां लगाने, सड़क पर बिखरे बिल्डिंग मटेरियल हटवाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा कहारवाड़ी से लेकर रामघाट तक सड़क किनारे बनी नालियों को ढंकने के साथ उन पर लोहे की जालियां भी लगाई गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।