- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजा ‘जय श्री महाकाल’: वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, भस्म आरती में दिव्य रूप में हुए बाबा के दर्शन
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का संत करेंगे निरीक्षण: स्वामी माधवाचार्य डाकोर के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे उज्जैन पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल, अखाड़ों और श्रद्धालु सुविधाओं का होगा जायजा
- रजत चंद्र, भांग-चंदन और पुष्पों से सजे बाबा महाकाल: भस्म अर्पण के बाद मिले दिव्य दर्शन, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
संस्कृत विवि में योग और शिक्षा भवन का आज ऑनलाइन शिलान्यास करेंगी राज्यपाल
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय में अध्ययन की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में योगेश्वर श्रीकृष्ण योग भवन और आचार्य सांदीपनि शिक्षा भवन का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। ऑनलाइन मीट के माध्यम से कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे।
सुबह 7 बजे पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 10 बजे ऑनलाइन शिलान्यास की विधि पूरी होगी। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए शासन की गाइड लाइन के अनुसार अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। इसलिए जो विद्यार्थी उपस्थित होना चाहते हों, उन्हें पहले विश्वविद्यालय से संबंधित वाट्सएप ग्रुप में सूचना देना होगी। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में आएंगे, उन्हें मास्क लगाकर आना होगा।