- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सड़कों पर दौड़ी साइकिल, दिया संदेश
रोज बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थ की खपत, देश में उत्पादन सिर्फ 15 फीसदी, विद्यार्थियों पने साइकिल चलाकर दिया ईंधन व पर्यावरण बचाने का संदेश
उज्जैन. पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन व गेल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को जनजागरण के लिए सक्षम साईकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर ईधन बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस दौरान देश में ईंधन के बढ़ते उपयाग और सिमित उपलब्धता की जानकारी भी दी गई।
सक्षम साइकिल रैली का शुरुआत दशहरा मैदान से हुई। रैली का शुभारंभ सांसद अनिल फिरोजियाा ने झंडी दिखाकर किया। सांसद ने भी साइकिल चलाकर इंधन बचाने का संदेश दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: दशहरा मैदान पहुंची। यहां पर लक्की ड्रा में विजेताओ को साईकिल वितरण की गई। महाप्रबंधक राजू बाँ मसने के ने बताया, देश में पेट्रोलियम पदार्थ की खपत अधिक वहीं देश में केवल 15 प्रतिशत ही पेट्रोलियम पदार्थ उत्पन्न होता है। एेसे में आने वाले कुछ सालो में पेट्रोलियम की चिंता बढऩे लगी है। बता दें कि पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन व गेल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में लोगों में जागरूकता फेलाने के लिए 16 जनवरी से 15 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सक्षम साईकल डे मनाया गया।
10 बच्चों को मिली साइकिल
रैली में करीब 1200 छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने सहभागिता की। साइकिल-डे पर जागरूकता कार्यक्रम का मूल उद्देश्य लोगों को ग्लोबल वार्मिंग ओर ईंधन की खपत को रोकने और जागरूक करने का रहा। प्रतिभागियों को एक राइड किट प्रदान किया गया व सांसद का सम्मान पौधा देकर किया गया। साइक्लोथोंन में आयोजित लकी ड्रॉ में जीतने वाले 10 प्रतिभागियों को साईकल गिफ्ट की गई।