- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
सड़क पर बैठी गाय से टकराकर मैजिक नाले में पलटी
शहर की सड़कों पर बढ़ी मवेशियों की संख्या, नगर निगम की कार्रवाई ठप्प
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बीती रात एमआर-5 पर बीच सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड की वजह से मैजिक वाहन एक गाय से टकराकर नाले में जा गिरा, जबकि गाय की मृत्यु हो गई। क्रेन की मदद से मैजिक वाहन को नाले से निकाला गया।
देर रात मक्सी रोड तरफ से मैजिक वाहन सेंटपाल स्कूल मार्ग से होता हुआ आगर रोड़ तरफ आ रहा था। इस मार्ग की अधिकांश स्ट्रीट लाईटें भी बंद हैं। बीच सड़क पर मवेशियों का झुंड बैठा था जिन पर मैजिक ड्रायवर की नजर नहीं पड़ी और तेज रफ्तार मैजिक एक गाय से टकराने के बाद नाले में जा गिरी। दुर्घटना में ड्रायवर को मामूली चोंट आईं, जबकि गाय की मौत हो गई। नगर निगम कंट्रोल रूम फोन लगाने के बावजूद कोई भी कर्मचारी मृत गाय को उठाने मौके पर नहीं आये। वहीं क्रेन की मदद से गहरे नाले में पड़ी मैजिक को बाहर निकाला गया।

इन मार्गों पर सबसे अधिक मवेशी
निगम अधिकारी दावा करते हैं कि उनके द्वारा शहर की सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है, जबकि हकीकत यह है कि आगर रोड, इंदौरगेट से लेकर नई सड़क, बुधवारिया होते हुए अंकपात मार्ग, फ्रीगंज के प्रमुख मार्ग, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जैसे क्षेत्रों में सुबह से लेकर रात तक मवेशियों के झुंड बीच सड़क पर बैठे और विचरण करते नजर नजर आ रहे हैं।