- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
सफाई रखेंगे तो जल्द स्वस्थ होंगे मरीज
अमेरिका से आए कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनय शाह ने मंगलवार सुबह सख्याराजे प्रसूतिगृह में बने संभागीय कैंसर अस्पताल निरीक्षण किया। वे सुबह ९.३० बजे पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का परीक्षण किया और ३५ मरीजों को चयन किया जो गंभीर रूप से बीमार हैं। डॉ. शाह ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वार्डों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, मरीजों की बेडशीट दिन में तीन बार बदली जाए। उन्होंने मरीज के परिजनों से चर्चा की और उन्हें भी सफाई रखने की सलाह दी और कहा आप जितनी सफाई रखेंगे उतनी जल्दी पेशेंट ठीक होंगे।
इस दौरान दवाइयां महंगी होने की बात भी कुछ मरीजों के परिजनों ने कही। इस पर डॉ. शाह ने कहा कैंसर की दवाइयां महंगी आती हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, इसके लिए सरकार ने योजना बनाई है जिसमें यह दवाई नि:शुल्क और कम कीमत पर उपलब्ध होती है। आप डॉ. सीएम त्रिपाठी से संपर्क कर योजना की जानकारी ले सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नोडल अधिकारी कैंसर डॉ. चंद्रमौली त्रिपाठी भी साथ थे।