- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सबसे छोटी ग़ज़ल में सिर्फ चार मात्राएँ, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
उज्जैन | शहर के कवि, लेखक, गीतकार, शायर मोहम्मद आरिफ द्वारा लिखी विश्व की सबसे छोटी चार मात्राओं वाली गजल रविवार को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड मनीष विश्नोई ने आरिफ को प्रेस क्लब में प्रमाण पत्र प्रदान किया। मोहम्मद आरिफ द्वारा लिखी यह गजल दुनिया की सबसे छोटी चार मात्राओं वाली गजल है, यह गजल बहर-ए-मीर और मात्रिक बहर के नाम से जानी जाती है। यह गजल मात्र एक चरण या अर्कान फैलून (चार मात्रा) पर लिखी है। गजल में नौ शेर हैं। मोहम्मद आरिफ दिव्यांग हैं और शाउमावि तालोद में 14 वर्षों से शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।