- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
सबसे पहले महाकाल के आंगन में होगा होलिका का दहन
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में 17 मार्च की संध्या में बाबा महाकाल की सांयकालीन आरती पश्चात होलिका दहन होगा। उसके बाद मुहूर्त अनुसार अपर रात्रि में शहरभर में होलिका दहन होगा।
मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि 18 मार्च को धुरेंडी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होने बताया कि 17 मार्च को सांयकालीन आरती पश्चात बाबा महाकाल के चरणों में गुलाल अर्पित की जाएगी।
पश्चात ओंकारेश्वर मंदिर के सामने परिसर में होलिका का विधिवत पूजन करके दहन किया जाएगा। इसीप्रकार 18 मार्च की तड़के 4 बजे भस्मार्ती में बाबा महाकाल को पुजारी,पुरोहितों द्वारा रंग एवं गुलाल अर्पित किया जाएगा।
बदलेगा आरती का क्रम,बाबा महाकाल करेंगे ठण्डे जल से स्नान श्री धाकड़ ने बताया कि 19 मार्च,चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से बाबा महाकाल जहां ठण्डे जल से स्नान प्रारंभ करेंगे वहीं आरती का क्रम भी परिवर्तित हो जाएगा,जो इसप्रकार रहेगा-
* प्रथम भस्मार्ती प्रात: 4 से 6 बजे तक
* द्वितीय दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7.45 बजे तक
* तृतीय भोग आरती प्रात: 10 से 10.45 बजे तक
* चतुर्थ संध्या पूजन सायं 5 से 5.45 बजे तक
* पंचम संध्या आरती सायं 7 से 7.45 बजे तक
* शयन आरती रात्रि 10.30 सेे 11 बजे तक।