- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
सब्सिडी चाहिए तो 30 नवंबर तक दें आधार उज्जैन में अभी भी 20 प्रतिशत के बाकी
उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की राशि प्राप्त करने के लिए गैस एजेंसियों से आधार नंबर लिंक कराने की अवधि फिलहाल दो माह और यानी 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। उज्जैन में 20 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे है जिनसे आईल कंपनियों को आधार नंबर लेना बाकी है।
फ्रीगंज स्थित महाकाल इंडियन गैस एजेंसी के संचालक भगवान दास एरन ने बताया जिन लोगों ने किसी कारण से एजेंसियों पर अब तक आधार नंबर नहीं दिए है और सब्सिडी भी ले रहे हैं उनके लिए यह राहत की खबर हो सकती है लेकिन यह भी बता दे कि नवंबर के बाद उपभोक्ता को अनिवार्य रूप से आधार नंबर लिंक कराना होगा नहीं तो कंपनियों के नियम अनुसार सब्सिडी की राशि मिलना स्थाई रूप से बंद कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं को आधार देने का यह तीसरा व आखिरी मौका
पहले सरकार ने आधार नंबर उपलब्ध नहीं होने पर ग्राहकों को बैंक खाते खुलवाकर सब्सिडी प्राप्त कर आधार कार्ड देने का मौका दिया। दूसरी बार आधार नंबर देने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2016 निर्धारित की थी। इसके बावजूद लोग अब तक आधार नंबर जमा नहीं करवा पाए। अब तीसरी बार इसकी तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2016 की है। लेकिन कंपनी मैनेजरों का कहना है इस बार अंतिम मौका है।
जिनके पास आधार नहीं तो अभी आवेदन की पर्ची बताएं
जिन ग्राहकों के पास वास्तव में आधार नंबर उपलब्ध नहीं है। वे आधार कार्ड बनवाने के लिए किए गए आवेदन की पर्ची गैस एजेंसियों के जरिए आइल कंपनियों को बताकर इस बात के लिए संतुष्ट कर सकते हैं कि शीघ्र ही उनका आधार कार्ड बनकर आ जाएगा और वे उसे जमा कर देंगे। जांच के बाद संबंधित कंपनी फिलहाल बैंक खाते में ग्राहक की सब्सिडी ट्रांसफर की कार्रवाई जारी रखेगी।