- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
समाधान योजना अब 31 तक, उपभोक्ताओं उठा सकते है लाभ
मोहलत का एक और अंतिम मौका
20 हजार से ज्यादा बकायदारों ने नहीं करवाया था पंजीयन
उज्जैन।बिजली विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना को एक बार फिर तारीख बढ़ा दी है। इससे उन वंचित उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है जिन्होंने समाधान योजना में पंजीयन नहीं करवाया है। कंपनी ने योजना की तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी 2022 कर दी है। पहले अंतिम तारीख 15 दिसम्बर 2021 थी। जिसे एक बार फिर से बढ़ाया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा बकायादार योजना में छूट का लाभ ले सकें।
बता दें कि शहर में बिजली कंपनी के कुल 1 लाख बकायेदार समाधान योजना में चिन्हित हैं, जिन्हें अब एक बार फिर से एमपी पॉवर कॉर्पोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ मिल सकता है। पहले 15 दिसम्बर तक योजना में पंजीयन की आखिरी तारीख थी जो अब बढ़ा दी गई है। अब 31 जनवरी 2022 तक शेष वंचित उपभोक्ता भी इसका लाभ लेने के लिए पंजीयन करा सके हैं। इसके अलावा बड़े बकायदारों को 6 समान किश्तों में बकाया राशि जमा करने का अवसर भी दिया जा रहा हैं।
बकायादारों को एक और अंतिम मौका
बिजली कंपनी ने समाधान योजना की शुरुआत 22 नम्बर को ही कर दी थी। जिसमें हजारों लोगों ने अपना पंजीयन कराकर समाधान योजना का लाभ उठाया, लेकिन 20 हजार से ज्यादा बकायादार ऐसे हैं जो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए । ऐसे बकायादार उपभोक्ता को कंपनी द्वारा एक और अंतिम मौका एक बार फिर दिया जा रहा हैं। ताकि योजना में पंजीयन कर लाभ उठा सकें।
यह है समाधान योजना
राज्य शासन द्वारा कोरोना काल में एक किलोवॉट भार तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिल की 31 अगस्त 2020 तक की स्थगित कर दिए थे। जिसके निराकरण के लिए समाधान योजना लागू की गई थी। योजना के दो विकल्पों में बकाया मूल राशि में 40 अथवा 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान था। जिसमें पंजीयन करवाने का समय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
डोर तो डोर करेंगे प्रेरित
कंपनी के कार्य पालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया कि समाधान योजना में अब तक बिल वसूली 50 प्रतिशत हुई है। ऐसे में अब बिजली कंपनी योजना में लाभ लेने के लिए तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। एक बार फिर से बकायदार योजना का लाभ उठा सकते है। कंपनी भी इसके लिए व्यापक तौर पर प्रचार-प्रसर कर रही है। वहीं बिजली कंपनी के कर्मचारी भी डोर टू डोर उपभोक्ताओं को प्रेरित कर रहे हैं