- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
सरकारी योजनाओं के अटके लोन मिलना शुरू
उज्जैन | नोटबंदी के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से सरकारी योजनाओं के अटके हुए लोन मिलना शुरू हो गए हैं। 8 नवंबर से सभी बैंकों में करेंसी जमा करने और निकालने के लिए लगने वाली भीड़ के कारण बैंकों के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की व्यस्तता बढ़ गई थी। बैंकों के पास 500 और 2 हजार के नए नोट भी सीमित मात्रा में थे। अब 50 दिन बीतने के बाद बैंकों का काम स्थिर होने की संभावना बनी है। लीड बैंक मैनेजर आरके तिवारी ने बताया बैंक के लोन विभाग नोटबंदी के कारण लोन के आवेदनों पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब स्वीकृत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के स्वीकृत ऋण का डिस्बर्समेंट शुरू कर दिया है।