- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
सर्दी से राहत, रात को हल्की ठंड बरकरार
उज्जैन। ठंड की तेवर कुछ नरम पड़ गए है। कंपकंपाने वाली ठंड से राहत मिली है। रात के बाद दिन का पारा भी उछल गया है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है,लेकिन तेज हवाओं के कारण रात में अभी भी ठंड बनी हुई है।
मौसम में आए बदलाव से दिन के बाद रात का पारा भी चढ़ गया है। हालांकि अब भी हल्की ठंड बनी हुई है। सर्द हवाओं के कारण रात में ठंड का अहसास बना हुआ है। अभी दो दिन तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। उसके बाद एक फिर तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को अधिकत्तम तापमान 27.0 डिग्री रहा। सोमवार-मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रूख बदलने के कारण दो-तीन दिन बाद फिर से तापमान नीचे आएगा। इससे दिन और रात में ठंड जोर पकड़ेगी। पूरे फरवरी में इसी तरह तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। इससे ठंड का अहसास बना रहेगा।