- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
ससुराल पहुंचे युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या की आशंका
तनोडिय़ा: अपनी ससुराल पहुंचे एक युवक की लाश शनिवार की सुबह पेड़ से लटकी पाई गई। युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है अथवा हत्या करने के बाद उसकी लाश को पेड़ से लटका दिया। इस खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए आगर के शासकीय अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के मुताबिक नलखेड़ा के समीप ग्राम रिछी निवासी जगदीश पिता भग्गाजी का विवाह पिपलोन के समीप ग्राम गुंदी में हुआ है। जगदीश अपनी ससुराल आया हुआ था।
शनिवार की सुबह उसकी लाश गांव से ३ किलोमीटर गुंदी फंटा पर एक पेड़ से लटकी पाई गई। इसकी जानकारी लगते ही तनोडिय़ा चौकी प्रभारी एएसआई सीएस खजूरिया, पिपलोन चौकी प्रभारी झांझोट आरक्षक राजेन्द्र उपाध्याय, नगर सैनिक गिरधारीलाल मौके पर पहुंचे।