- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सिंहस्थ के होमगार्ड अब प्रदेश में संभालेंगे आपदा प्रबंधन
सिंहस्थ में भर्ती हुए होमगार्ड अब प्रदेश में आपदा प्रबंधन संभालेंगे। शासन ने मध्यप्रदेश के पूर्ववत सहित अन्य इलाकों में अति बारिश की आशंका को देखते हुए इन 2500 होमगार्ड को एक महीने के लिए ड्यूटी पर लगाया है। इनमें से उज्जैन व रीवा जिले के लिए 220 होमगार्ड मिले हैं।
शासन ने सिंहस्थ में अस्थायी तौर पर 2504 होमगार्ड की भर्ती की थी। सिंहस्थ के बाद इनकी सेवा खत्म कर दी गई। तब ये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिले थे और उनसे प्रदेश में रिक्त पड़े होमगार्ड के पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग की थी। हाल ही में इन जवानों के मोबाइल पर मैसेज आए कि उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करना है लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें केवल एक से 30 सितंबर तक एक महीने के लिए ही अति बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए काम पर रखा जा रहा है।