- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 06-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
भैरवगढ़ जेल में बर्थडे सेलिब्रेशन का दूसरा वीडियो वायरल, पत्नी संग डांस करते दिखे जेल अधीक्षक मनोज साहू
उज्जैन केंद्रीय जेल भैरवगढ़ एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी 13 जुलाई को जेल परिसर से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल जेल कर्मचारियों के साथ डांस करते दिखाई दिए थे।
पहले वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब जेल अधीक्षक के डांस का वीडियो सामने आने से मामला फिर चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में कुछ जेलकर्मी तालियां बजाते और कार्यक्रम को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लगाए गए स्वागत होर्डिंग और आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जेल अधीक्षक मनोज साहू ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के साथ डांस किया। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और इससे किसी तरह की अनुशासनहीनता नहीं हुई है।
वहीं, लगातार सामने आ रहे इन वीडियो के बाद केंद्रीय जेल भैरवगढ़ की व्यवस्थाओं और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जेल परिसर में इस तरह के आयोजनों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा कर रहे हैं।