- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 06-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
सिंहस्थ 2028 निर्माण कार्यों में सुरक्षा और गुणवत्ता पर जोर, IIT मुंबई विशेषज्ञ दे रहे इंजीनियरों व श्रमिकों को प्रशिक्षण
उज्जैन में आगामी सिंहस्थ को लेकर चल रहे बड़े निर्माण कार्यों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा के अनुसार पूरा करने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में IIT मुंबई के विशेषज्ञ इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मचारियों को जरूरी तकनीकी जानकारी दे रहे हैं।
प्रशिक्षण के पहले चरण में इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को साइट मैनेजमेंट, निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और काम के दौरान अपनाई जाने वाली तकनीकी सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है। IIT मुंबई के प्रोफेसर अल्बर्ट और प्रोफेसर वरुण कुमार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ मार्गदर्शन दे रहे हैं। पहले दिन बड़ी संख्या में इंजीनियरों ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
इसके बाद निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों को भी सुरक्षा नियमों, सही कार्य प्रक्रिया और गुणवत्ता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण स्थलों पर दुर्घटनाओं को रोकना और सभी परियोजनाओं को बेहतर तकनीकी मानकों के साथ पूरा करना है।
सिंहस्थ से जुड़े उज्जैन में 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास और निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन परियोजनाओं की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए IIT मुंबई के विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी निर्माण कार्य सुरक्षित तरीके से तय समय में पूरे हों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की जा सकें।