- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
36 स्वास्थ्यकर्मी होंगे इधर से उधर
जिले के स्वास्थ्यकर्मी इधर-उधर होंगे। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की ओर से इसकी सूची गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय पहुंची हैं। हालांकि देर शाम तक बंद लिफाफा नहीं खोला गया है। बताया जा रहा है कि सूची जल्द जारी होगी।
जिले के करीब 36 तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को यहां-वहां किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप व्यास सूची के आधार पर तबादला आदेश जारी करेंगे। इनमें से कुछ कर्मचारी की स्वयं के खर्च पर तो कुछ की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पदस्थापना में बदलाव किया जा रहा है।