- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सहकारी समितियों के सदस्य बनकर सहकारी योजनाओं का लाभ लें
उज्जैन। कृषक अपने कार्यक्षेत्र में कार्यरत कृषक सेवा सहकारी समितियों के सदस्य बनकर लाभ लेवें। जिसमें सहकारी आंदोलन में वृध्दि होगी तथा कृषकों को सहकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
उक्त जानकारी दते हुए जिले के उपायुक्त सहकारिता डॉ. मनोज जायसवाल ने कहा कि 14 जनवरी से 26 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कृषक सेवा सहकारी समितियों के लिए सदस्यता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सहकारी समिति के सदस्यता से छुटे कृषकों को सदस्य बनाया जा रहा है। आपने बताया कि कृषक सदस्यों को उनकी पात्रता अनुसार के.सी.सी. बनाये जाना, जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण प्रदान करना, मुख्यमंत्री कृषक सहायता कृषि वस्तु ऋण पर 10 प्रतिशत या अधिकतम 10 हजार रूपये की छुट प्रदान करना आदि सुविधाएं शामिल हैं। इससे सहकारिता की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ होगा तथा कृषि उत्पादन में वृध्दि होगी। कृषक सदस्यों को चाहिये कि वे बीमा करवाये, अऋणी सदस्य भी बीमा करा सकते हैं साथ ही सदस्य अपना बचत खाता सहकारी बैंक में खुलवाये।