- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
सांदीपनि हॉस्टल के एक कमरे में 75 छात्रों को ठहराया, रात में सांप निकला, हंगामा
विक्रम यूनिवर्सिटी के सांदीपनि हॉस्टल में रविवार रात 11 बजे सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यहां पर 40 विद्यार्थी पहले से रहते हैं। एनसीसी की गतिविधियों के लिए 550 कैडेट्स आए हुए हैं। ज्यादातर को यहीं ठहराया है। विद्यार्थियों का कहना है कि हॉस्टल में जगह नहीं होने के बावजूद एक ही कमरे में 75 विद्यार्थियों को ठहराने से परेशानी हो रही है। रात 11 बजे एक कमरे से सांप निकला तो विद्यार्थियों ने खतरा महसूस करते हुए उसे मार दिया। इसके बाद सर्प विशेषज्ञ आमिर अली को बुलाया। उनका कहना है वह करैत प्रजाति का सांप था, जो जहरीला है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर अभाविप के प्रदेश संयोजक अभिषेक राठौर भी मौके पर पहुंचे।
विद्यार्थी कल्याण संकाय अध्यक्ष को घेरा, सुरक्षा की मांग
यूनिवर्सिटी की ओर से हॉस्टल प्रभारी डॉ. कानिया मेड़ा और विद्यार्थी कल्याण विभाग के संकाय अध्यक्ष डॉ. राकेश ढंड ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की अन्य समस्याएं भी हल की जाएंगी।
हॉस्टल के एक कमरे में अव्यवस्थित रूप से सोए विद्यार्थी।

हॉस्टल की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
हॉस्टल के विद्यार्थियों का कहना है यह सुनसान और जंगल जैसा क्षेत्र है। यहां पर अक्सर सांप निकलते हैं। जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कुलपति कार्यालय का घेराव करने के साथ आंदोलन करेंगे।
क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों को रखने पर फूटा आक्रोश
यूनिवर्सिटी परिसर में तीन हाॅस्टल हैं। जिनमें क्षमता से ज्यादा विद्यार्थियों को रखा गया है। इसके अलावा उन्हें सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है। उन्हें अव्यवस्था के बीच ही रहना पड़ता है। हॉस्टल की सफाई भी समय पर नहीं हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को खुद ही अपने कमरों की सफाई करना पड़ रही है। इसके पूर्व भी उन्होंने समस्याएं बताई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।