- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
सांसद डॉ.मालवीय द्वारा 95 ग्राम पंचायतों के लिये पेयजल टेंकर हेतु 1 करोड़ 45 लाख रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय ने अपने संसदीय क्षेत्र की 95 ग्राम पंचायतों में पेयजल टेंकर के क्रय करने के लिये एक करोड़ 45 लाख 73 हजार रूपये की राशि की अनुशंसा की है। अनुशंसित राशि अपर कलेक्टर विकास द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत प्रशासकीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये गये हैं। स्वीकृति आदेश के अनुसार प्रति पेयजल टेंकर की प्रशासकीय स्वीकृति एक लाख 53 हजार 400 रूपये के मान से राशि स्वीकृत की गई है। कार्य की क्रियान्वयन एजेन्सी एमपी एग्रो इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन उज्जैन रहेगी। टेंकर क्रय करने के लिये क्रियान्वयन एजेन्सी को स्वीकृत सम्पूर्ण राशि उपलब्ध करवा दी गई है।
स्वीकृति आदेश में विधानसभा क्षेत्र उज्जैन की 17 ग्राम पंचायतें, विधानसभा क्षेत्र महिदपुर की 17 ग्राम पंचायतें, विधानसभा क्षेत्र तराना की 17 ग्राम पंचायतों, विधानसभा क्षेत्र खाचरौद की 14 ग्राम पंचायतें, विधानसभा क्षेत्र बड़नगर की 16 ग्राम पंचायतें, विधानसभा क्षेत्र घट्टिया की 14 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र उज्जैन की 17 ग्राम पंचायतों के लिये 26 लाख सात हजार 800 रूपये, विधानसभा क्षेत्र महिदपुर की 17 ग्राम पंचायतों के लिये 26 लाख सात हजार 800 रूपये, विधानसभा क्षेत्र तराना की 17 ग्राम पंचायतों के लिये 26 लाख सात हजार 800 रूपये, विधानसभा क्षेत्र खाचरौद की 14 ग्राम पंचायतों के लिये 21 लाख 47 हजार 600 रूपये, विधानसभा क्षेत्र बड़नगर की 16 ग्राम पंचायतों के लिये 24 लाख 54 हजार 400 रूपये, विधानसभा क्षेत्र घट्टिया की 14 ग्राम पंचायतों के लिये 21 लाख 47 हजार 600 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।