- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
साइकिल से 800 किमी का सफर तय कर महाकाल मंदिर पहुंची काव्यांशी, पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश
जहां वर्तमान समय में हर व्यक्ति सिर्फ अपने बारे में सोचता है। पर्यावरण की चिंता नहीं करता। वहीं, ग्रेटर नोएडा की काव्यांशी ने 800 किमी की साइकिल यात्रा कर लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया है। यदि जरूरत होने पर ही लोग वाहनों का उपयोग करें और पर्यावरण के प्रति चिंता जताकर पूरे वर्ष भर इसके लिए काम करें, इस उद्देश्य के साथ काव्यांशी नोएडा से 800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर छह दिन में महाकाल मंदिर पहुंची।
ग्रेटर नोएडा में रहने वाली 21 वर्षीय काव्यांशी पर्यावरण बचाने व प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से तीन जून 2023 को सुबह चार बजे साइकिल यात्रा पर निकली थीं। काव्यांशी ने ग्रेटर नोएडा से उज्जैन के महाकाल मंदिर तक लगभग छह दिनों में यात्रा पूरी की। इस दौरान काव्यांशी प्रतिदिन 150 किमी साइकिल चलाती थीं। काव्यांशी बाबा महाकाल की भक्त हैं इसीलिए उन्होंने इस यात्रा को करने के लिए महाकाल मंदिर को चुना। यात्रा के समापन के बाद काव्यांशी ने महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर जल एवं दूध से अभिषेक किया। इसके बाद नंदीहाल में बैठकर शिवजी की आराधना की। इस दौरान काव्यांशी ने हाईवे पर बीच-बीच में करीब 51 पौधे भी लगाए।