साप्ताहिक राशिफल 06 अगस्त से 12 अगस्त 2018

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही आपकी किस्मत प्रबल रहेगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेाग। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको व्यापारिक उन्नति के योग रहेंगे। आपकी कार्मिक योग्यताओं का सराहा जा सकता है। सेहत खिली हुई व तंदुरूस्त रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं है, तो उनका अंत होना निश्चित हैं, प्रेम संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का अंतिम भाग अनुकूल रहेगा। साथी के लिए नवीन वस्त्राभूषणों की खरीद हेतु उत्साहित हो सकते हैं। संतान पक्ष की उन्नति के सुअवसर रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपका वित्तीय स्तर अधिक सबल रहेगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह के पूर्वार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध का भाग अधिक सफलता देने वाला रहेगा और प्रयासों को सफलता प्राप्त रहेगी।

 

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

इस सप्ताह के शुरूआती दौर ही वृष राशि के जातक एवं जातिकों को अचल सम्पत्ति के संदर्भों मे लाभ रहेगा। यदि कोई विवाद हैं, तो उन्हें समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति के योग रहेंगे। कहीं न कहीं से धन सम्पत्ति का लाभ रहेगा। पितृ पक्ष के सध्य तालमेल स्थापित रहेगा। स्थानीय बाजार में पकड़ बनाने की मुहिम सफल होती प्रतीत रहेगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। सेहत संदर्भो में इस सप्ताह के प्रथम और मध्य भाग में पीड़ाएं उभर सकती हैं। इस सप्ताह का मध्य भाग स्वजनों के मध्य तालमेल को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी रूचि धर्म कार्यों की तरफ हो सकती है। रोजगार के संदर्भों में इच्छित संस्था के मध्य कार्य करने के अवसर रहेंगे। किन्तु इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके भवन व वाहन सुखों में वृद्धि दायक रहेगा। माता-पिता को आपके कार्य व व्याहारों से प्रसन्नता रहेगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। किन्तु धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। संबंधित पहलुओं में सावधानी अपेक्षित रहेगी। अग्रज, भगिनी व भ्रात पक्ष के मध्य तनाव उत्पन्न हो सकते हैं, उग्रता से बचना होगा।

 

मिथुन राशि (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को कई संदर्भों में शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। इस सप्ताह व्यावसायिक उन्नति हेतु शीर्षाधिकारियों के मध्य बैठक हो सकती है। कार्य व व्यापार के संबंधों में उन्नति के योग रहेंगे। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण रहेगा। पूर्व की चल रही पीड़ाओं का अंत रहेगा। वैवाहिक जीवन में मतभदों को दूर करने में प्रगति रहेगी। इस सप्ताह आपका रूझान जीवन सहचर के निमित्त वस्त्राभूषणों की खरीद की ओर रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको भू-जायदाद में लाभ रहेगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। क्षेत्रीय बाज़ार में उत्पादन व विक्रय संबंधों में साख स्थापित रहेगी। अदालती मामलों में चल रहे विवादों में विजय के योग रहेंगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग सरकारी व निजी क्षेत्रों में बढ़त देने वाला रहेगा। आजीविका के संदर्भों में किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। सामाजिक जीवन में किसी सार्वजानिक पद हेतु आपको नामित किया जा सकता है। अर्थात् इस सप्ताह का पूर्वार्द्ध सेहत आदि संदर्भों में इच्छित परिणाम देने वाला रहेगा। किन्तु उत्तरार्द्ध मे मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा।

 

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही कार्मिक, शैक्षिक, तकनीक योग्यताओं को निखारने और आजीविका के संदर्भों में दूरस्थ स्थानों की यात्रा करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के मध्य चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेगे। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। किन्तु सेहत और अन्य संदर्भो में गिरावट की आशंका रहेगी। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके सेहत को संवारने वाला रहेगा। तन खिला व मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा। वैवाहिक जीवन मे शुभ व मांगलिक समाचारों की आवृत्ति रहेगी। जीवन सहचर के मध्य आज धर्म कार्यो को ओयोजित करने की सहमति बन सकती है। कार्य व व्यापार के संदंर्भों में महती उन्नति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ रहेगा। किए गए प्रासासों का बढि़या लाभ रहेगा। विरोधी पक्ष को उनकी ही भाषा मे जवाब देने की महती ताकत रहेगी। सेहत मामलों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। संबंधित पहलुओं की अनदेखी से बचें।

 

सिंह राशि (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही वित्तीय स्थिति को उच्च करने मे महती प्रगति के योग रहेंगे। किए गए पूर्व के प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। चल रहा धनाभाव समाप्ति के संकेत देने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में रौनकता रहेगी। इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही आपकी बौद्धिक क्षमताओं में इज़ाफा रहेगा। यदि आप प्रतियोगी क्षेत्रों के प्रतिभागी हैं, तो तैयारी को पूरे-तन से जारी रखें निश्चत सफलता के योग रहेंगे। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने कोशिशें सफल रहेगी। प्रेम व निजी संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह का प्रथम भाग अनुकूलता देने वाला रहेगा। साथी के मध्य रोचक वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। इस सप्ताह साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूतरूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग मे सेहत व अन्य संदर्भो में प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे धन संबंधों में अधिक व्यय भार बढ़ सकता है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। सप्ताह के मध्य भाग में शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके सेहत को खिलाने वाला व तंदुरूस्ती और ताकत को देने वाला रहेगा। व्यापारिक व कार्मिक पहलुओं को संवारने में प्रगति के योग रहेगे।

 

कन्या राशि (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दौर से आजीविका के संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। तकनीक, फिल्म, सौंदर्य, कला, साहित्य, अध्यापन, कानून, चिकित्सा के संदर्भों में प्रगति के योग रहेंगे। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। संबंधित आय के स्रोतों से इच्छित लाभ होने के योग रहेंगे। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते पर अग्रसर करने मुहिम सफल रहेगी। निजी संबंधों में इस सप्ताह के मध्य में मधुरता व निकटता की स्थति रहेगी। किन्तु स्वास्थ्य संदर्भों में और धन संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। संबंधित मामलों को उपेक्षित करने से बचें। कार्य व व्यावसायिक संदर्भों में देश-देशान्तर की यात्राएं हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से निकटता व मधुरता का लाभ रहेगा।

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को राजनैतिक व सामाजिक जीवन को संवारने के शुभ अवसर रहेंगे। संबंधित अधिकारियों के मध्य किसी खास मामले में सहमति बन सकती है। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। भ्रात पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को हल करने मे महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह का मध्य भाग कार्य क्षेत्रों में पदोन्नति देने वाला रहेगा। व्यावसायिक जीवन में तरक्की के योग विद्यमान रहेंगे। आपकी कार्मिक योग्यताओं को सराहा जा सकता है। निजी निवास स्थान को आधुनिक सुख-सुविधाओं से संवारने की पहल छिड़ सकती है। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। आपकी शारीरिक क्षमताओं में इज़ाफा रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी वित्तीय स्थिति उच्चता के संकेत देने वाली रहेगी। इच्छित वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप देने में सफल रहेगे आपकी बौद्धिक क्षमताओं को स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा सकता है। कुल मिलाकार यह सप्ताह कई मायनों में शुभता को देने वाला रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के अंत में किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो सकती हैं।

 

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से देश-देशान्तर के संदर्भों में महती कामयबी के योग रहेंगे। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। विरोधी पक्ष को मात देने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। कानूनी व देशान्तर के संदर्भों में किस्मत साथ देगी। किन्तु सेहत संदर्भों में गुप्तांगो में पीड़ाएं उभर सकती हैं। धन संबंर्धों में अधिक व्यय की स्थिति उभर सकती हैं। इस माह का मध्य भाग आपके भाग्य को संवारने वाला रहेगा। सरकारी व निजी क्षेत्रों में आपकी भागीदारी बढ़ने के योग रहेंगे। स्वजनों के मध्य चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में प्रगति के योग रहेंगे। आपकी रूचि धर्म कार्यो की तरफ हो सकती है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में महती सफलता के योग रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं की आवृत्ति रहेगी। किन्तु प्रेम संबंधों में अनबन की स्थित उभर सकती है। संतान पक्ष के हाथ पीले करने की चिंताएं हो सकती हैं।

 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)

धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही कई मायनों शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेगे। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा, क्योंकि लग्नेश का शुभ संयोग सप्ताह के प्रथम भाग से ही रहेगा। कार्य व व्यापार के संदर्भों में देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सफलता प्राप्त होने के योग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति स्थापित होने के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के मध्य सुखनुमा समय बीतेगा। आपका रूख जीवन सहचर को अनुकूल वस्तुओं को दिलाने के लिए हो सकता है। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके सेहत के लिए प्रतिकूल और पीड़ाएं देने वाला रहेगा। और प्रेम संबंधों में भी अनबन की स्थिति हो सकती है। वित्तीय मामलों में अधिक धन व्यय के आसार रहेंगे। किन्तु शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा। इस सप्ताह का अंतिम भाग आपके किस्मत को संवारने वाला सामाजिक तथा राजनैतिक जीवन में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपका रूख देवाधन की तरफ हो सकता है। अर्थात् इस सप्ताह आपकों मिश्रित परिणाम प्राप्त रहेगे।

 

मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं को धन निवेश व विदेश संदर्भों में कोई खुशी का समाचार प्राप्त रहेगा। स्थानीय बाज़ार में पकड़ बनाने की मुहिम छिड़ सकती है। निर्धारित विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने में अचानक ही भाग-दौड़ हो सकती हैं। सेहत संदर्भों में अचानक ही पीड़ाएं हो सकती हैं। किन्तु इस सप्ताह का मध्य भाग सेहत सहित कारोबार को संवारने वाला तथा अनेक शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन साथी के मध्य चल रहे विवादों को समाप्त करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। यदि कोई विवाद हैं, तो उनका अंत रहेगा। जीवन साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आपके कार्मिक कौशल को निखाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह का अंतिम भाग संबंधित पहलुओं में चिंताएं दे सकता है और सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। नियमित व्यायाम का क्रम अपेक्षित रहेगा। निजी संबधों में निकटता हेतु मशक्कत करनी पड़ सकती है। विरोधी पक्ष कानूनी मामलों में फंसाने की कोशिश कर सकते हैं, संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।

 

कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को वित्तीय मामलों में महती तरक्की के योग रहेंगे। संबंधित आय के स्रोतों से इच्छित लाभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। आप भोग-विलास के साधनों को संग्रहित करने में कामयाब रहेगे। इस सप्ताह के प्रथम भाग में आपका बौद्धिक स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं, तो इस सप्ताह निश्चित ही वैवाहिक सूत्रों बंधने के योग रहेंगे। संतान पक्ष को तरक्की देने की रूचि रहेगी। कला, साहित्य, संगीत, सौंदर्यं, चिकित्सा, फिल्म, के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग कानूनी मामलों में विजय दिलाने वाला रहेगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में दाम्पत्य जीवन में खुशियों के पल रहेंगे। पत्नी व बच्चों के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह के प्रथम और अंतिम भाग में अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। किन्तु मध्य भाग में कहा-सुनी हो सकती है।

 

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही पारिवारिक जीवन में सुख- सुविधाओं को बढ़ाने में महती प्रगति के योग रहेगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की के योग रहेंगे। दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। इस सप्ताह आपकी कार्य क्षमताओं को सराहा जा सकता है। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपकी योग्यताओं को निखारने वाला रहेगा। बौद्धिक और कार्मिक क्षमताओं का बढि़या लाभ रहेगा। संतान पक्ष को उन्नत करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। निजी रिश्तें में प्रगति के योग रहेंगे। प्रणय संबंधों में निकटता का अहसास रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति उन्नति के संकेत देने वाली रहेगी। किए गए प्रयासों का अनुकूल फल प्राप्त रहेगा। किन्तु जायदाद के संदर्भों में विवाद गहरा सकते हैं। इस सप्ताह का अंतिम भाग सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव देने वाला हो सकता है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित रहेगा। धन संदर्भों में अधिक व्यय की आशंका रहेगी। अर्थात् इस सप्ताह अधिक शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

Leave a Comment