साप्ताहिक राशिफल 20 अगस्त से 26 अगस्त 2018

मेष राशि (चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही मेष राशि के जातक और जातिकाओं को कार्मिक दक्षताओं को निखारने के अवसर रहेंगे। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कहीं न कहीं से धन लाभ रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। संतान पक्ष को तरक्की के रास्ते पर अग्रसर करने की मुहिम छिड़ सकती है। शिक्षा, तकनीक, सौंदर्य, चिकित्सा, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति संकेत रहेंगे। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। संतान पक्ष की तरक्की का शुभ समाचार प्राप्त होगा। यदि आप दाम्पत्य बंधनों से जुड़े हैं, तो मातृत्व सुख की सुखानुभूति होने के योग रहेंगे। आज आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास रहेगा। आज साथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। इस सप्ताह के मध्य भाग में आजीविका के संदर्भों में लंबी व लाभकारी यात्राएं और अल्पावधि के प्रवास हो सकते हैं। सेहत में पीड़ाएं व रोग उभर सकते हैं। धन संदर्भों में अचानक ही व्यय की अधिकता रहेगी। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम भाग में अनेक अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

 

वृषभ राशि (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

इस सप्ताह वृष राशि के जातक एवं जातिकाओं को कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में कोई इच्छित मुकाम हासिल होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों मे दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। बशर्तें प्रयासों को कमतर न होने दें। आज आपको कार्य व्यापार के संचालन में महारथ हासिल रहेगी। संबंधित अधिकारियों द्वारा आपको पुरूस्कृत किया जा सकता है। आज आपको भू-भवन का लाभ रहेगा। आज माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहार पसंद रहेगे। इस सप्ताह का द्वितीय भाग आपकी वित्तीय स्थिति को उच्चता के मुकाम तक ले जाने वाला रहेगा। अर्थ संबंधों मे प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। आज गृहस्थ जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं को जुटाने में महती प्रगति के योग रहेंगे। पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने की कोशिशें कामयाब रहेंगी। इस सप्ताह के प्रथम व मध्य भाग में सेहत को खिलाएं रखने में कामयाबी रहेगी। इस सप्ताह का अंतिम भाग धन निवेश व विदेश संदर्भों में प्रगति देने वाला रहेगा। किन्तु सेहत, धन आदि के संदर्भों में प्रतिकूल परिणामों के आसार रहेंगे।

 

मिथुन राशि (क,की, कु,घ, ड.,छ, के, को, हा)

इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही मिथुन राशि के जातक एंव जातिकाओं को आजीविका के संदर्भों में महती कामयाबी रहेगी। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य कार्य करने के अवसर रहेंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में दीर्घावधि की योजनाओं के क्रियान्वयन में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। इस सप्ताह का मध्य भाग संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति देने वाला रहेगा। कार्मिक व व्यापारिक प्रसार को महती सफलता प्राप्त होने के योग रहेंगे। भवन व वाहन संदर्भों में लाभप्रदता की स्थिति और सुदृढ़ रहेगी। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपका वित्तीय स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। कला, साहित्य, फिल्म, संगीत, सौंदर्य के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेगे। पारिवारिक जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्चता की ओर अग्रसर रहेगा। प्रेम संबंधों में इच्छित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। किन्तु भवन व वाहन संदर्भों में चिंताएं उभर सकती हैं। किसी निकट रिश्तें में चिंताएं हो सकती हैं।

 

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही धन निवेश व विदेश संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेंगे। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में महती प्रगति के योग रहेंगे। देश-देशान्तर में भ्रमण की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों में पीड़ाएं उभर सकती हैं। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न होने दें। इस सप्ताह का मध्य भाग प्रतियोगी, क्रीड़ा, चिकित्सा, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। मन मे सुख संतोष का एहसास रहेगा। राजनैतिक जीवन में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। क्षेत्रीय स्तर पर आपकी पहचान और प्रभाव में बढ़त होने के आसार रहेंगे। प्रणय संबंधों में निकटता की स्थिति कायम रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में वैवाहिक जीवन में खुशियों के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। किसी ख्याति प्राप्त संस्था के मध्य सेवा देने के अवसर रहेंगे। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त रहेगी। भवन व वाहन संदर्भों में चिंताएं उभर सकती हैं। संबंधित तथ्यों की उपेक्षा से बचें। अर्थात् प्रथम भाग की अपेक्षा मध्य व अंतिम भाग अधिक हितकारी रहेगा।

 

सिंह राशि (म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे)

सिंह राशि के जातक और जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही कई संदर्भों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति रहेगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त करने की तमन्ना पूर्ण रहेगी। आपकी शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग रहेंगे। चल रही कमजोरी का अंत रहेगा। नियमित व्यायाम का बढि़या असर रहेगा। आय के स्तर को उच्च करने की मुहिम कामयाब रहेगी। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में पीड़ाएं और रोग उभर सकते हैं। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में प्रवास व लंबी लाभकारी यात्राओं के योग रहेगे। अर्थात् इस सप्ताह का मध्य भाग प्रथम व अंतिम भाग की अपेक्षा प्रतिकूल परिणाम देने वाला साबित रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम भाग में राजनैतिक व कार्मिक जीवन में भाग्य और प्रबल रहेगा। कहीं न कहीं से कोई सम्मान प्राप्त रहेगा। स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च रहेगा। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से धर्मार्थ लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। भू-जायदाद में विवाद हो सकते हैं।

 

कन्या राशि (टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक व जातिकाओं को इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में देश-देशान्तर में भ्रमण व प्रवास की स्थिति रहेगी। उच्च, शि़क्षा, तकनीक, चिकित्सा, कानूनी संदर्भों में प्रयासों को तीव्र करना होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा रहेगा। सेहत संदर्भों में आन्तरिक पीड़ाएं हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से मान-सम्मान व अल्प धन का लाभ रहेगा। धन निवेश व विदेश संदर्भो में मुनाफा रहेगा। इस सप्ताह का मध्य भाग आपके ज्ञान-विज्ञान को निखारने वाला रहेगा। आजीविका के संदर्भों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में सुखानुभूति की स्थिति रहेगी। जीवन साथी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को मूतरूप दिया जा सकता है। किन्तु सप्ताह के अंतिम भाग में प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। सेहत में पीड़ाएं व धन संदंर्भो में अधिक व्यय भार बढ़ सकता है। किन्तु शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इज़ाफा रहेगा।

 

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही तुला राशि के जातक व जातिकाओ को कई मामलों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। कला, साहित्य, संगीत, फिल्म, नृत्य, सौंदर्य, तकनीक, चिकित्सा के संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। संतान पक्ष को उन्नति की ओर अग्रसर करने की मुहिम छिड़ सकती है। इस सप्ताह पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। आपका बौद्धिक स्तर उच्चता के संकेत देने वाला रहेगा। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर और अधिक सबल रहेगा। आधुनिक भोग-विलास के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग रहेंगे। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं का अंत रहेगा। आपका वित्तीय स्तर पहले के मुकाबले अधिक सबल रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग मे संबंधित पहलुओं में प्रतिकूल परिणामों के आसार रहेंगे। धन निवेश में लाभ होगा। किन्तु सेहत और उपरोक्त मामलों में मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह का अंतिम भाग वैवाहिक जीवन में खुशहाली को बढ़ाने वाला रहेगा और अनेक शुभ परिणाम दिलाने वाला रहेगा।

 

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातक और जातिकाओं हेतु इस सप्ताह के प्रथम भाग से कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में प्रयासों को महती प्रगति के योग विद्यमान रहेंगे। आज किसी कार्मिक विवाद को निपटाने में कोई महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगेंगे। आज संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग रहेंगे। आज माता-पिता को आपके कार्य व्यावहारों से खुशहाली रहेगी। उच्च शिक्षा, कला, साहित्य, अभिनय, नेतृत्व के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। आज किसी छिपे हुए धन का पता आपको चल सकता है। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष का चल रहा हस्ताक्षेप समाप्त रहेगा। आज कार्य व व्यापार के संबंधों में रूतबा स्थापित रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपका बौद्धिक स्तर अधिक उच्च रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति के रास्ते में अग्रसर करने की मुहिम छिड़ सकती है। इस सप्ताह पुत्र/पुत्री के हाथ पीले करने में महती प्रगति के योग रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता का एहसास रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम भाग में सेहत में पीड़ाएं और निजी संबंधों में तनाव की स्थिति उभर सकती है, कटु शब्दों के प्रयोग से दूरी अपेक्षित रहेगी।

 

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे)

धनु राशि के जातक एवं जातिकाओं को इस सप्ताह के प्रारम्भिक भाग से ही स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। आज गृहस्थ जीवन में सुख-शांति स्थापित रहेगी। आपका रूझान देवाराधन की तरफ हो सकता है। सरकारी व निजी क्षेत्रों दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देने वाला रहेगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। स्वास्थ्य संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका रहेगी। किसी नजदीकी के सहयोग से धर्म यात्रा का लाभ रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में भवन व वाहन संदर्भों में लाभ की स्थिति और सबल रहेगी। आज पारिवारिक जीवन में सुखानुभूति के योग रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यावहारों से प्रसन्नता रहेगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उच्च मुकाम हासिल करने पहल को बल प्राप्त रहेगा। आज लंबित योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपके बौद्धिक स्तर में निखार रहेगा। निजी संबंधों के लिहाज इस सप्ताह का अंतिम भाग बहुत ही अहम् रहेगा। आपके वित्तीय स्तर को उच्च करने में महती प्रगति के योग रहेगे।

 

मकर राशि (भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी र)

इस सप्ताह के प्रथम भाग से ही मकर राशि के जातक व जातिकाओं को अचल सम्पत्ति में लाभ प्राप्त होने के योग रहेगे। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने में महती प्रगति के योग विद्यमान रहेंगे। धन निवेश व विदेश संदर्भों मे प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। इस सप्ताह के मध्य भाग में स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित रहेगा। यदि कोई विवाद हैं, तो उनका अंत होना निश्चित रहेगा। मन मे सुख संतोष का एहसास रहेगा। आजीविका के प्रयासों का बढि़या लाभ रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में धर्म कार्यों के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। राजनैतिक जीवन में महती कामयाबी के योग रहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में कई संदर्भों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के योग रहेंगे। सेहत खिली हुई व उमंग से पूर्ण रहेगी। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मियों को प्रोत्साहित करने पर विचार हो सकता है। किन्तु अर्थ मामलों में अधिक व्यय भार रहेगा। अर्थात् इस सप्ताह के प्रथम भाग की अपेक्षा अंतिम भाग में अधिक अनुकूल परिणाम प्राप्त रहेगे और प्रयायों का इच्छित लाभ रहेगा।

 

कुम्भ राशि (गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा)

इस सप्ताह के शुरूआती भाग से ही कुम्भ राशि के जातक व जातिकाओं को अनेक शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग विद्यमान रहेंगे। स्वास्थ्य संदर्भों में महती प्रगति के योग रहेंगे। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित है। तन खिला हुआ व मन प्रसन्न रहेगा। मन मे सकारात्मक विचारों की आवृत्ति रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के योग विद्यमान रहेंगे। जीवन साथी के अनुकूल वस़्त्राभूषणों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको अचल सम्पत्ति के मामलों में महती कामयाबी हासिल रहेगी। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे मतभेदों को समाप्त करने में महती कामयाबी रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग में निजी व सरकारी क्षेत्रों से कोई इच्छित परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह पर आप अमल कर सकते हैं तथा धर्मलाभ के कार्यों को उन्मुख हो सकते हैं। अर्थात् इस सप्ताह का प्रथम भाग अधिक सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित रहेगा। जबकि मध्य और अंतिम भाग मध्यम परिणाम देने वाला रहेगा।

 

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह के प्रथम भाग से आजीविका के संदर्भों में देश-देशान्तर में भ्रमण व प्रवास की स्थिति हो सकती है। धन निवेश व विदेश संदर्भों में प्रयासो का बढि़या लाभ प्राप्त रहेगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होने के योग रहेंगे। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबलता के संकेत देने वाला रहेगा। किन्तु धन व सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका रहेगी। इस सप्ताह का मध्य भाग सेहत को खिलाने वाला और मन में सकारात्क विचारों को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना निश्चित हैं। इस सप्ताह के मध्य भाग में वैवाहिक जीवन में साथी के मध्य चाहत व निकटता की स्थिति रहेगी। जीवन सहचर के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद को अंतिम रूप दिया जा सकता है। निजी संबंधों में निकटता का एहसास रहेगा। इस सप्ताह के अंतिम भाग में भू-जायदाद के संदर्भों में मुनाफे की स्थिति बनेगी। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा पितृ पक्ष के मध्य किसी सामाजिक मामलें में सहमति बनाने में कामयाबी हासिल रहेगी। किन्तु प्रणय संबंधों मे गिरावट हो सकती है, उग्रता से बचना होगा।

Leave a Comment