- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सावन का महीना:राखी तक खूब भिगोएगा सावन
इस बार रक्षाबंधन तक सावन खूब भिगोने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि ऊपरी सिस्टम बना होने से बारिश होती रहेगी। रक्षाबंधन के बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा। तब बारिश में कुछ दिनों के लिए रुक सकती है या कम हो सकती है। करीब 10 दिनों के बाद शुरू हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से सोयाबीन व मक्का की फसलों में भी जान आ गई है। बीते चौबीस घंटों में उज्जैन में 20.4 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में केवल 2 डिग्री का ही अंतर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा तो न्यूनतम 23.4 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वेधशाला स्थिति मौसम केंद्र के प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि उज्जैन में अब तक 511.4 मिमी यानी 20.5 इंच वर्षा हो चुकी है, जो औसत से 15 इंच कम है।