- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
सावन की झड़ी…दिनभर रिमझिम, शहर तरबतर, अब तक 13.32 इंच बारिश
शहर सहित पूरे जिले में सोमवार से सावन परवान चढ़ने लगा। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद सोमवार को पूरे दिन सावन के सेरे चलते रहे। बारिश ने बीते 24 घंटों में शहर सहित पूरे जिले को तरबतर किया। शहर में दिनभर रूक-रूक कर तेज आैर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर में बारिश के बीच ही कुछ देर धूप भी निकली। जिले के बड़नगर में 24 घंटों के भीतर दो इंच से अधिक बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी हुए सिस्टम के साथ ही बारिश के अनुकूल स्थितियां बनने से सोमवार को दिनभर बारिश का दौर बना रहा। शहर में रविवार रात को हल्की बारिश के बाद दिन में कई बार रूक-रूक कर तेज आैर रिमझिम बारिश होती रही। सोमवार शाम तक बीते 24 घंटों में शहर में 0.48 इंच बारिश हुई आैर रात तक हल्की बारिश का दौर चलता रहा। शहर में अब तक कुल 13.32 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में यह 8.8 इंच कम है। दिनभर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने के बावजूद दोपहर को कुछ देर धूप निकलने से उमस के साथ तापमान भी बढ़ गया। दिन के तापमान में 3.5 डिग्री का उछाल आया। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा। वहीं रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री का उछाल आया। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने मंगलवार को जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।