- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सिंधी कॉलोनी में हादसा:खिड़की से झांक रही तीन साल की बालिका की गर्दन फंसने से मौत
सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल बेकरी के कारखाने में बने कमरे में डेढ़ साल के भाई के साथ खेल रही तीन साल की बालिका की खिड़की में गर्दन फंसने से मौत हो गई। घटना के समय कमरे में दोनों भाई-बहन अकेले थे। मां सब्जी लेकर वापस लौटी तो बेटी की गर्दन खिड़की में फंसी हुई थी।
शुक्रवार दोपहर की घटना बताई जा रही है। मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अजय राय पत्नी के साथ बेकरी के कारखाने में ही काम करता है। सुबह वह काम पर चला गया। पत्नी बाहर से दरवाजा लगाकर सब्जी लेने चली गई। इस बीच मजदूर की बेटी दिव्यांशी भाई के साथ खेलते हुए बाल्टी पर चढ़कर खिड़की से बाहर झांक रही थी।
इसी दौरान बाल्टी गिरने से बालिका की गर्दन खिड़की में फंस गई और वह लटकते हुए छटपटाती रही। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मां रानी सब्जी लेकर आई तो देखा कि बेटी की गर्दन खिड़की में फंसी हुई उसने उसे नीचे उतारा और शोर मचाया तो पति समेत अन्य मजदूर भी आ गए। वे बालिका को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अक्सर बाल्टी पर खड़े होकर खिड़की से गार्डन में देखती थी
बैकरी में काम करने वाले मजदूर दंपती कारखाने के ऊपर तीसरी मंजिल पर रहते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची अक्सर बाल्टी को उल्टा कर उस पर खड़ी होकर खिड़की से बाहर गार्डन की तरफ झांकती थी। वह झूले लगे थे और बच्चे खेलते तो उसे अच्छा लगता था। पहली बार ही दोनों भाई बहन को अकेला छोड़ा और ये हादसा हो गया।