- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो:सांसद फिरोजिया ने सीएम से कहा
सिंहस्थ के पहले उज्जैन-इंदौर के बीच मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। 5 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को 2028 के पहले पूरा करने के लिए मंत्रालय स्तर पर फाइलों का दौर शुरू हो गया है। इस संबंध में सांसद अनिल फिरोजिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मुलाकात की।
सांसद ने कहा कि इंदौर में शहर के बीच में मेट्रो ट्रेन चलना है, ऐसे में वहां अधिग्रहण होने के साथ कई तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में उज्जैन से इंदौर के बीच मेट्रो ट्रेन ज्यादा आसानी से शुरू हो सकती है। यहां इंदौर की तुलना में दिक्कतें कम आएंगी और समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगी। ऐसे में सिंहस्थ में हमें दोनों शहरों को जोड़ने में फायदा हो सकता है। साथ ही 2028 तक दोनों शहरों के बीच लोगों की आवाजाही भी बढ़ जाएगी।
सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे आश्वस्त किया कि वे नगरीय प्रशासन विभाग से चर्चा कर इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए निर्देश देंगे।
2016-17 से चली आ रही है मांग
सांसद फिरोजिया ने कहा कि उज्जैन में मेट्रो लाने के प्रोजेक्ट पर 2016-17 से चली आ रही है। मैंने विधायक रहते मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री से दोनों शहरों के बीच मेट्रो की मांग रखी थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री जयवर्धन सिंह ने इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में रखा था।