- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
उज्जैन में अभा कालिदास समारोह:शंकर महादेवन आएंगे 16 को, शास्त्रीय गायन और राष्ट्रभक्ति गीत गाएंगे
एक साल के इंतजार के बाद हो रहे अखिल भारतीय कालिदास समारोह में इस बार फिल्मी गायक शंकर महादेवन आएंगे। वे इस बार का सबसे चर्चित चेहरा होंगे। शंकर महादेवन 16 नवंबर को उज्जैन आएंगे। वे मुंबई से एयरपोर्ट से इंदौर आएंगे। और उस दिन रवाना हो जाएंगे। अगले मंगलवार को आयोजित शंकर महादेवन का कार्यक्रम शाम 7.30 बजे शुरू होगा जो करी 10 बजे तक चलेगा। इस दौरान वे शास्त्रीय संगीत और राष्ट्रभक्ति गीत गाएंगे। हालांकि श्रोताओं की फरमाइश पर वे कुछ फिल्मी गाने भी गा सकते हैं। कालिदास अकादमी की डायरेक्टर डॉ. संतोष पंड्या ने बताया कि कालिदास समारोह देव प्रबोधनी एकादशी यानी 15 से शुरू होकर 21 नवम्बर तक चलेगा। सात दिवसीय आयोजनों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। डॉ. पंड्या ने बताया कि कालिदास स्मरण समिति संस्कृत श्लोकपाठ प्रतियोगिता आयोजित करेगी। यह स्पर्धा 13 एवं 14 नवम्बर को सिंहपुरी में होगी।
ये है 7 दिन का कैलेंडर –
14 नवम्बर – नांदी पाठ, होगा साथ ही रायपुर के पद्मश्री भारती बन्धु कबीर गायन प्रस्तुत करेंगे। उज्जैन के मनोज सराफ ध्रुपद गायन की प्रस्तुति देंगे।
15 नवम्बर – बुन्देलखण्ड नाट्यकला समिति, झांसी द्वारा संस्कृत नाटक मालविकाग्निमित्रम् की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन उज्जैन की सुश्री ऋतु शर्मा (शुक्ला)कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
17 नवम्बर – उज्जैन की श्री विशाला सांस्कृतिक संस्था द्वारा हिन्दी नाटक सम्राट् विक्रमादित्य प्रस्तुत किया जाएगा।
18 नवम्बर – महाकवि कालिदास पर आधारित लोकनाट्य माच की प्रस्तुति मालव लोककला केन्द्र, द्वारा दी जाएगी। उज्जैन की ही सुश्री मयूरी सक्सेना कथक की प्रस्तुति देंगी।
19 नवम्बर – नृत्य नाटिका वीरांगना के बाद कथक की प्रस्तुति।
20 नवम्बर – शास्त्रीय नृत्य ओडिसी और नृत्य नाटिका धन्य अवंतिके की प्रस्तुति।
21 नवम्बर – भोपाल के संजय द्विवेदी संस्कृत बैंड धुर्वा की प्रस्तुति देंगे।